फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested for killing husband with a lover

पति की हत्या करने वाली महिला आशिक के साथ गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2015 09:39 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for killing husband with a lover

दक्षिण-पश्चिमी जिले के दिल्ली कैंट इलाके में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। साजिश के तहत पहले तो पति को शराब पिलाई और फिर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए महिला व उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक  हिरासत में भेज दिया गया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव के अनुसार दिल्ली कैंट इलाके में 20 जून को एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

इस तरह महिला ने उगल दिया सारा राज

Woman arrested for killing husband with a lover

शव वी-10 ओल्ड नांगल दिल्ली कैंट इलाके में पड़ा हुआ था। तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान ओल्ड नांगल दिल्ली कैंट निवासी बाबूलाल(25) केरूप में हुई। उसका गला काटा हुआ था।


पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर दिल्ली कैंट थानाध्यक्ष अशोक कुमार की देखरेख में एसआई रामप्रताप व जगमोहन की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता लगा कि अर्जुन इक्का नाम का युवक बाबूलाल के घर आता था।

पुलिस टीम ने बाबूलाल की पत्नी सुमित्रा (25) से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी सुमित्रा ने सारा राज उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह खुला मामला और हुई गिरफ्तारी

Woman arrested for killing husband with a lover

पुलिस ने सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अर्जुन इक्का को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया गया। सुमित्रा ने बताया कि वह वर्ष 2009 में दिल्ली आई थी। यहां उसकी शादी बाबूलाल से हो गई।

शादी से पहले सुमित्रा की अर्जुन से दोस्ती थी। पिछले वर्ष अर्जुन उड़ीसा से दिल्ली आ गया था और सुमित्रा के घर बाबूलाल की अनुपस्थिति में आने-जाने लगा। बाबूलाल को इनकेअवैध संबंधों का पता लगा तो उसने विरोध किया।

इस कारण सुमित्रा व अर्जुन ने बाबूलाल को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली थी। साजिश के तहत सुमित्रा ने बाबूलाल को ज्यादा शराब पिला दी और फिर अर्जुन को घर बुला लिया। अर्जुन ने चाकू से बाबूलाल का गला काट दिया था। इसके बाद शव को बाहर फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed