फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested for handling mule bank accounts for fraudsters

Delhi NCR News: ग्रेनो के लिए उपयोगी जालसाजों के लिए म्यूल बैंक खातों को हैंडल करने वाली महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
-रोहिणी साइबर सेल ने ग्रेटर नोएडा से किया गिरफ्तार, जालसाजी के मामलों की जांच के दौरान बैंक खातों की जांच के जरिए आरोपी महिला जालसाज तक पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विजय विहार थाना पुलिस ने ठगी करने वाले जालसाजों के लिए म्यूल बैंक खातों को हैंडल करने वाली एक महिला जालसाज को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टेकजोन-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट यूपी निवासी 22 साल की रश्मि के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 32 एटीएम कार्ड, 61 चेकबुक, 18 पासबुक, 8 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 1 एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन और एक क्यूआर कोड स्कैनर मशीन बरामद किए हैं।
रोहिणी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि साइबर अपराधों की जांच के दौरान पता चला कि नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कई साइबर ठगी में गोपाल विहार निवासी असलम के दो बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी के पैसे लेने के लिए किया है। दोनों खातों में बेंगलुरु के आरिफ बाशा से 50 हजार और तेलंगाना के पवन कुमार से 3.80 लाख की ठगी की रकम डाली गई थी। पुलिस ने विजय विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान बैंक खातों की तकनीकी जांच की। पुलिस ने खाते की बैंकिंग एप्लीकेशन्स के आईपी लॉग्स की तकनीकी जांच की। साथ ही 50 से ज़्यादा मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाले। लगातार तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान रश्मि के रूप में की और उसे ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी रश्मि ने अपनी संलिप्तता कबूल की। उसने बताया कि उसने साइबर जालसाजों को को कमीशन के आधार पर म्यूल बैंक अकाउंट खरीदे और सप्लाई किए। इन खातों का इस्तेमाल नकली क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट स्कीम, फ्रॉड ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और हाई-रिटर्न इन्वेस्टमेंट स्कैम में होता था। उसने विवान को गैंग का सरगना बताया। पुलिस सरगना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed