{"_id":"65a89107aaa0d3f5d205ec99","slug":"woman-arrested-for-cheating-by-giving-fake-hotel-bill-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 15 दिनों तक पांच सितारा होटल में रुकी महिला, फर्जी बिल देकर ऐसे लगाया पांच लाख का चूना; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 15 दिनों तक पांच सितारा होटल में रुकी महिला, फर्जी बिल देकर ऐसे लगाया पांच लाख का चूना; आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Jan 2024 08:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 18 Jan 2024 08:16 AM IST
सार
होटल के स्पा से पुष्टि करते समय यह भी पता चला कि महिला ने एक व्यक्ति की फर्जी पहचान के साथ 2,11,708 रुपये की सुविधाओं का लाभ उठाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने होटल को 5,88,176 रुपये का चूना लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने फर्जी यूपीआई के जरिये पांच सितारा होटल से 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। झांसी रानी सैमुअल नामक ये महिला 15 दिनों तक दिल्ली के एक होटल में रुकी। इसके बाद फर्जी बिल देकर चली गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी महिला ने 30 दिसंबर, 2023 को एयरोसिटी के होटल पुलमैन में चेक इन किया था। वह यूपीआई से फर्जी पेमेंट कर 15 दिनों तक कमरा नंबर 1161 में रूकी। होटल अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने फर्जी बैंक बिल पेश कर होटल में सेवाओं के लिए लेनदेन किया और होटल को 5,88,176 रुपये का चूना लगाया। होटल को पता चला कि आरोपी महिला फर्जी भुगतान का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
होटल के स्पा से पुष्टि करते समय यह भी पता चला कि महिला ने एक व्यक्ति की फर्जी पहचान के साथ 2,11,708 रुपये की सुविधाओं का लाभ उठाया है। महिला होटल से भागने लगी तो होटल कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। होटल की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बाद में आरोपी महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन