फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman accused in BMW accident denied bail

Delhi NCR News: बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी महिला को नहीं मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
- अदालत ने सुनवाई 24 सितंबर तक के लिए टाल दी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने धौलाकुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को जमानत देने से इन्कार करते हुए सुनवाई 24 सितंबर तक टाल दी। अदालत ने यह फैसला पुलिस के उस तर्क को मानते हुए दिया कि अब तक आरोपी महिला का मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त नहीं किया गया है, जो जांच के लिए अहम सुबूत हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग के समक्ष सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद गगनप्रीत ने अपने परिजनों से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किया था। यह डिवाइस मामले की सच्चाई उजागर करने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है। पुलिस की ओर वकील ने दलील दी कि आरोपी को जमानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि गगनप्रीत का मोबाइल फिलहाल उनके पति के पास है और इसे शनिवार शाम तक पुलिस को सौंप दिया जाएगा। गगनप्रीत की ओर से पेश वकील ने यह भी दलील दी कि उसका ड्राइविंग लाइसेंस पहले ही जांच एजेंसियों को दिया जा चुका है। यदि वह रिकार्ड पर नहीं है तो परिवार दोबारा जमा कर देगा। इस बीच, अदालत ने आरोपी की तरफ से हादसे स्थल की सीसीटीवी फुटेज उन्हें देने की मांग की अर्जी पर स्पष्ट किया कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत आरोपियों को जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 सितंबर को धौलाकुआं के पास हुए हादसे में वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि जब दंपती मोटरसाइकिल से बंगला साहिब गुरुद्वारे से लौट रहे थे, तभी गगनप्रीत कौर ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में उनके पति परीक्षित सह-यात्री के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed