फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Within 24 hours immediately submit to marry here just Rs 1,500

24 घंटे के अंदर तत्काल शादी करनी है तो यहां जमा करें महज 1500 रुपये

Sun, 19 Feb 2017 04:32 PM IST
बृजेश सिंह /अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
Within 24 hours immediately submit to marry here just Rs 1,500
demo pic - फोटो : अमर उजाला
तत्काल शादी करने वालों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है। शादी पंजीकरण की फीस कम कर दी गई है। दिल्ली में शादी पंजीकरण की तत्काल सेवा सस्ती हो गई है।
विज्ञापन


अब 10 हजार रुपये के बजाय आवेदक को महज डेढ़ हजार रुपये  (प्रोसेसिंग फीस के साथ) में 24 घंटे के भीतर शादी पंजीकरण का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। मगर तीन अन्य कैटगरी में शुल्क बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार अब सभी कैटगरी में सेवा और प्रोसेसिंग फीस भी वसूलेगी। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाले एसडीएम शादी पंजीकरण का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में सेवा देने के लिए आवेदक से 10 हजार रुपये वसूले जाते थे

Within 24 hours immediately submit to marry here just Rs 1,500
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। दो साल पहले ही शादी पंजीकरण में तत्काल सेवा की शुरुआत की गई थी। इसके लिए 24 घंटे में सेवा देने के लिए आवेदक से 10 हजार रुपये वसूले जाते थे।

सरकार ने इस शुल्क को अधिक बताते हुए तर्क दिया था कि इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। इसलिए शुल्क घटाने का प्रस्ताव बीते साल ही एलजी को भेजा था। अब उसे मंजूरी मिलने के बाद लागू कर दिया गया है।

अब 10 हजार के बजाए एक हजार रुपये देना होगा मगर सेवा व प्रोसेसिंग फीस जोड़ने के बाद आवेदक को 1500 रुपये देने होंगे। यही नहीं शादी पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को सरकार ने एक और राहत दी है।

अब पति-पत्नी को अलग-अलग शपथपत्र नहीं देना होगा

Within 24 hours immediately submit to marry here just Rs 1,500
file photo
अब पति-पत्नी को अलग-अलग शपथपत्र नहीं देना होगा। अब आवेदन के दौरान भरने वाले फॉर्म में ही एक अंडरटेकिंग फॉर्म भरकर उसपर उन्हें साइन करना होगा। इससे आवेदकों को एफिडेबिट बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि इन अन्य कैटगरी में फीस बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी 50 फीसदी से ज्यादा तक की गई है।

शादी पंजीकरण का शुल्क

 समय             पुरानी फीस        मौजूदा फीस
2 माह तक           200                 500
2 माह से ज्यादा      700                1000
4 माह से ज्यादा      1200              1500
तत्काल सेवा          10000            1500

नोट: सभी नई लागू शुल्क में सेवा व प्रोसेसिंग फीस जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed