{"_id":"e731319f6b7cd472d5da03857f4f8b14","slug":"with-the-heat-and-humidity-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ उमस ने किया लोगों को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ उमस ने किया लोगों को परेशान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की राहत के बाद सोमवार से मौसम के तेवरों ने फिर लोगों को परेशान किया। तापमान और उमस में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को सुबह से ही परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके साथ ही बिजली ने भी नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। बारिश में देरी हुई तो लोगों को फिर बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ेगी।
भयंकर गर्मी के बाद बारिश होने से लोगों को 18 जुलाई से राहत मिली थी। इससे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30 पर पहुंच गया था। इसकेबाद बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
तीन दिन में ही तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे सोमवार को लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। आर्द्रता 78 फीसदी होने के चलते लोगों को दिनभर बेचैनी का सामना करना पड़ा। सोमवार को लोगों को फिर तीन घंटे की कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर पावर कारपोरेशन राशिद अबरार का मानना है कि बारिश के बाद घटी बिजली की मांग में अब फिर बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। इसके चलते कटौती भी की जा रही है। यदि जल्द बारिश नहीं होती है तो बिजली फिर से परेशान करने लगेगी।