फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winter will remain till March, It may rain in next 2 days

मार्च तक बनी रहेगी सर्दी, दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर बन रहे बारिश के आसार

Thu, 21 Feb 2019 05:25 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Feb 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
Winter will remain till March, It may rain in next 2 days
weather - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में दो दिन पहले शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। अभी मार्च तक सर्दी लोगों को परेशान करेगी। फरवरी के अंत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। इस कारण से दो दिन फिर से बारिश होगी। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर केविभिन्न हिस्सों में सुबह कहीं तेज कहीं हल्की बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है। साथ ही ओलावृष्टि होने की भविष्यवाणी भी की है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते सात सालों में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान इतना नीचे कभी नहीं गया। 
विज्ञापन


वहीं विभाग ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।  विभाग की मानें तो पहाड़ों में हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में बारिश व ओलो का असर देखने को मिल रहा है। इसी कारण से सर्दी जाती नहीं दिख रही। अभी सर्दी का दौर मार्च तक जारी रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने 25 व 26 फरवरी को फिर से बारिश होने की संभावना जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका

मौसम में बदलाव का दौर अभी चल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी मौसम साफ दिखाई देता है। बारिश से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बुधवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई। गुरुवार को भी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है।

मंगलवार रात से आसमान पर बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर सुबह 11 बजे तक अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे और कभी कभी हल्की बौछारें भी हुईं। सुबह व दोपहर को हवा शांत रही, जबकि शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने सर्दी का अहसास कराया।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले दिनों की तुलना में दिन के तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और रात के तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक कुल 01.1 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि फरवरी में कुल 36.7 एमएम बारिश हुई है।



सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 21 फरवरी को कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। 22 से मौसम साफ हो सकता है।

एनसीआर में भूकंप के झटके 
दिल्ली-एनसीआर में सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश का बागपत जिला था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 4.0 रही। तीव्रता कम होने के कारण किसी जानमाल की कोई खबर नहीं है। तीव्रता कम होने के कारण काफी लोगों को झटकों का अहसास भी नहीं हुआ। 

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश व सतही हवाएं चलने की संभावना है। 

अधिकतम तापमान: 21.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान:    14.5 डिग्री सेल्सियस
21 फरवरी को सूर्यास्त: शाम 6:15 मिनट
22 फरवरी को सूर्योदय: सुबह 6:54 मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed