फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wind in delhi ncr is stable after rain but temperature is decreasing

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से वायु गुणवत्ता स्थिर, लेकिन तापमान में गिरावट जारी

Thu, 14 Dec 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Dec 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
wind in delhi ncr is stable after rain but temperature is decreasing
rain in delhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब श्रेणी में स्थिर है। सोमवार को हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता का ग्राफ नीचे आया और अभी यह स्थिर है। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रीयल टाइम आंकड़े बताते हैं कि वातावरण में पर्टिकुलेट मैटर (हवा में मौजूद खतरनाक बारीक कण) में जो कमी आई थी, वह फिर से बढ़ रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो हवा की गति अभी काफी मंद (5 किमी प्रति घंटा) है। इसके अलावा तापमान में गिरावट जारी है। ऐसे में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी से लुढ़कने के बजाए फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
विज्ञापन


सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब स्तर पर ही बना हुआ। यूपी में गाजियाबाद को छोड़कर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। सोमवार को इन सभी जगहों पर वायु गुणवत्ता या तो बहुत खराब श्रेणी में थी या फिर गंभीर श्रेणी में। बुधवार को नोएडा में सेक्टर-125, आनंद विहार, आईटीओ, लोधी रोड, मंदिर मार्ग, आरकेपुरम में पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 10 और पीएम 2.5 बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। 

हवा की हालात

wind in delhi ncr is stable after rain but temperature is decreasing
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला

स्थान                एक्यूआई 
दिल्ली                   270 
गाजियाबाद           359 
नोएडा                   264 
फरीदाबाद             190 
गुरुग्राम                 228 

नोट : सीपीसीबी के यह आंकड़े शाम चार बजे से बीते 24 घंटे का हाल बताते हैं। 201 से 300 के बीच एक्यूआई खराब और 301 से 400 के बीच का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी का सूचक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed