'फांसी रुकवाने के लिए प्रशांत भूषण को फटा हुआ जूता मारूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर अपनी ट्विट से विवादों में आ गए हैं। अभिजीत ने ट्विटर पर पूर्व आप नेता और मशहूर वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है।
अभिजीत ने टविट करते हुए लिखा कि वे प्रशांत भूषण को फटे हुए सस्ते जूते से मारेंगे। अभिजीत ने ट्विट करते हुए तीखे शब्दों और टिप्पणी का इस्तेमाल किया है। इसके बाद उनके ट्विट पर अन्य यूजर्स ने भी आपत्तिजनक प्रतिक्रिय व्यक्त की।
दरअसल अभिजीत की सोशल साइट्स पर ये प्रतिक्रिया तब आई जब मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा पर राष्ट्रपति से याचिका खारीज होने के बाद जाने-माने वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में फांसी टालने की अपील की।
प्रशांत भूषण पर आपत्तिजनक टिप्पणी
फांसी टालने के लिए तीन वकील चीफ जस्टिस के घर पहुंचे थे। जिसके बाद सुबह तक सुप्रीम कोर्ट में मामले पर सुनवाई चली। इन वकीलों में प्रशांत भूषण भी शामिल थे।
गौरतलब है कि इससे पहले अभिजीत ने हिट ऐंड रन केस में अभिनेता सलमान खान की कोर्ट में सुनवाई और फैसले के बाद भी ट्विट किया था। जिस पर बड़ा विवाद हुआ था।
उन्होंने सड़क पर सोने वालों को मूर्ख बताया था। जबकि एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू में सड़क पर सोने वालों को कुत्ता कहा था। हालांकि अपने उस ट्विट और प्रतिक्रिया पर कड़े विरोध के बाद अभिजीत ने माफी भी मांग ली थी।