{"_id":"6aa01cc19b88df52ff093341","slug":"will-promote-non-polluting-industries-in-delhi-sirsa-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154067-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में प्रदूषण न फैलाने वाले उद्योगों को बढ़ावा देंगे: सिरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में प्रदूषण न फैलाने वाले उद्योगों को बढ़ावा देंगे: सिरसा
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अब राजधानी में साफ-सुथरे और प्रदूषण नहीं फैलाने वाले उद्योगों को बढ़ावा देगी। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में नई औद्योगिक नीति 2026-2036 पर बात हुई। इस नीति में नई तकनीक, डाटा सेंटर, हेल्थकेयर, एमएसएमई को आधुनिक बनाना और हरित उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना है। साथ ही नई स्टार्टअप पॉलिसी 2026-2031 पर भी चर्चा हुई। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को स्टार्टअप और नए आइडिया का बड़ा केंद्र बनाना है। इसके लिए गो-दिल्ली फाउंडेशन नाम से एक नया संस्थान भी बनाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि उद्योगों की पहचान के लिए क्यूआर कोड सिस्टम लाया जाएगा। निर्यात बढ़ाने के लिए जिलों में वर्कशॉप होंगी। कारोबारियों को एक ही जगह सारी मंजूरी मिले, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और आसान बनाया जाएगा। सिरसा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तय समय पर पूरे हों। ब्यूरो