{"_id":"f33a2e83ed1a813abdd715e78e2ab5f5","slug":"will-be-supplied-from-vaishali-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली को साहिबाबाद से मिलेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली को साहिबाबाद से मिलेगी सप्लाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 May 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन ने वैशाली क्षेत्र के लोगों की बिजली समस्या दूर करने के लिए इनको साहिबाबाद पावर स्टेशन से सप्लाई देने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
वैशाली क्षेत्र में बिजली समस्या से लोग परेशान हैं। पावर कट और ओवरलोडिंग से भयंकर गर्मी में अफत आ गई है। दरअसल वैशाली पावर स्टेशन ओवरलोड है। इससे ब्रेकडाउन भी ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
एसई एमसी शर्मा ने बताया कि साहिबाबाद 220 पावर स्टेशन से वैशाली सब स्टेशन को सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही वैशाली क्षेत्र के लाखों लोगों की बिजली की परेशानी कम हो जाएगी।
विज्ञापन