फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will be run vehicles in full speed on expressway

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर अब फर्राटा भरेंगे वाहन

Fri, 27 Feb 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 27 Feb 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Will be run vehicles in full speed on expressway

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर तीन माह बाद वाहन चालक फर्राटा भरते नजर आएंगे। एक्सप्रेस-वे स्थित सिरहौल टोल प्लाजा के बंद होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे तीन माह के भीतर हटाने के आदेश दिए हैं। एनएचएआई के आदेश के बाद टोल हटाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे संचालक कंपनी डीजीएससीएल पर बकाया राशि जमा कराने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद गत वर्ष 19 फरवरी को सिरहौल टोल प्लाजा को बंद करने के आदेश दे दिए। तत्कालीन कंपनी के सरेंडर होने के बाद एनएचएआई ने मिलेनियम सिटी एक्सप्रेस-वे प्राइवेट लिमिटेड को एक्सप्रेस-वे की जिम्मेवारी सौंपी दी। टोल प्लाजा के बंद होने के एक साल बाद एनएचएआई ने मौजूद कंपनी को नोटिस जारी करते हुए टोल के ढांचे को हटाने का आदेश दिया है। जिसमें एनएचएआई ने तीन माह का समय दिया है इसके अलावा देरी पर दस हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एनएचएआई के आदेश के बाद मौजूदा कंपनी ने ढांचा हटाने की कवायद शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रोजाना करीब सवा दो लाख वाहन सिरहौल टोल प्लाजा से आवाजाही करते हैं। देश के सबसे बड़े टोल प्लाजा कहे जाने वाले सिरहौल टोल पर 32 लेन है, जिसमें फिलहाल दिल्ली नगर निगम छह लेन पर एमसीडी टैक्स वसूल रही है। एनएचएआई के आदेश को लेकर हालांकि टोल प्रबंधन कंपनी ने यहां टोल के ढांचे को हटाने के बजाय फुट ओवरब्रिज या फिर सब-वे के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ एस रघुरमन के मुताबिक नए एफओबी के निर्माण में करीब 6.5 करोड़ की लागत आएगी, ऐसे में इस ढांचे का उपयोग कर करीब 2.5 करोड़ में निर्माण कराया जा सकता है। हालंाकि इस पर एनएचएआई की तरफ से कोई सहमति नहीं मिली है। हालांकि लेन पर बने टोल बूथ को हटाया जाएगा। तीन माह की मिली अवधि में बताया जा रहा है कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed