मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे बैंक, निपटा सकेंगे जरूरी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन वाली मेट्रो के बाद जल्द ही आप स्टेशनों पर बैंक के जरूरी काम निपटा सकेंगे। दिल्ली मेट्रो पहली बार दिल्ली समेत एनसीआर के रूट के मेट्रो स्टेशनों में बैंक की सुविधा भी उपलब्ध करवाने जा रही है।
अभी तक चुनिंदा मेट्रो स्टेशन के बाहर या कॉनकोर्स एरिया में यात्रियों को कुछ बैंकों के एटीएम की सुविधा ही मिलती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) करीब 181 अतिरिक्त एटीएम के अलावा मेट्रो परिसर में देसी और विदेशी बैंकों को अपनी शाखाएं खोलने का मौका देने जा रही है।
गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद व गुड़गांव शहरों के बीच दिल्ली मेट्रो करीब 193 किलोमीटर में 141 मेट्रो स्टेशन समेत एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन के छह स्टेशन पर सेवा प्रदान कर रही है।
वक्त बचाने के लिए मेट्रो कर रही है ये कोशिश
बैंक शाखाओं में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने का प्रावधान मेट्रो करने जा रही है। मेट्रो की योजना है कि यात्रियों को बैंक की सुविधा देकर उनका कीमती समय बचाया जा सके साथ ही खर्च की भरपाई भी हो सके।
बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली मेट्रो को किराया बढ़ाकर यात्रियों पर बोझ डालने की बजाय खर्च निकालने के लिए कमाई के अन्य माध्यमों पर काम करने की सलाह दी थी।
इसके बाद विज्ञापन वाली मेट्रो की योजना शुरू की गई थी।