फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will always work for Delhi: manoj tiwari

दिल्ली के लिए हमेशा काम करता रहूंगा: तिवारी

Sun, 07 Jun 2020 10:28 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी उमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
उमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Jun 2020 10:28 AM IST
सार

  • गुप्ता को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि

विज्ञापन
Will always work for Delhi: manoj tiwari
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छोड़ने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से किया और इस दौरान वरिष्ठों का सहयोग और कनिष्ठों का भरपूर प्यार मिला। वह भले ही प्रदेश अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन सांसद और पार्टी नेता होने के नाते दिल्ली के हित में हमेशा काम करते रहेंगे। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद पर आदेश गुप्ता को जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर कहा कि वह जमीनी नेता हैं, मेहनती है जुझारू हैं। पार्टी ने जो निर्णय लिया है वो कुछ सोचकर ही लिया होगा।

विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में उन्हें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिला। अध्यक्ष रहते हुए निगम चुनाव में भाजपा जीती, लोकसभा चुनावों में भी सातों सीटें जीती और उपचुनाव में भी हमने अच्छा किया। निराशा वाली बात यही रही कि हम दिल्ली नहीं जीत पाए। 
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में भाजपा की हार के सवाल पर बोले कि विपक्षियों ने चुनाव से पहले चार महीनों में झूठ का जो महल खड़ा किया। जनता उसमें ही गुमराह हो गई। प्रवासियों के पैदल घर जाने और रोटी के लिए मोहताज होने के सवाल पर तिवारी बोले कि केंद्र सरकार ने जनता को तीन माह तक राशन फ्री दिया, दालें फ्री बांटी। गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की। 43 लाख प्रवासियों को ट्रेनों से उनके घर पहुंचाया। जिन राज्यों ने प्रवासियों की सूची दी, उनके राज्य के लोगों को हमने घर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed