फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife shoots ASI husband dead in Manesar Gurugram

प्रापर्टी, बहू और कत्ल: पत्नी ने एएसआई पति की गोली मारकर हत्या की... बेटा गिरफ्तार, हत्यारोपी बीवी खोलेगी राज

Fri, 03 Nov 2023 08:57 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मानेसर (गुरुग्राम)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानेसर (गुरुग्राम) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Nov 2023 08:57 AM IST
सार

पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी सरिता के हाथ में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Wife shoots ASI husband dead in Manesar Gurugram
राजबीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के मानेसर में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात एएसआई राजबीर की बुधवार देर रात पत्नी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई सतबीर ने सेक्टर-10 थाने में राजबीर की पत्नी सरिता और उसके बेटे यश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी सरिता के हाथ में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से शिकोहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजबीर हरियाणा पुलिस में एएसआई था। उसकी तैनाती रेवाड़ी जीआरपी में थी। गुरुग्राम के सेक्टर-10 में वह पत्नी सरिता और बेटे यश के साथ रहता था। पुलिस को दी शिकायत में सतबीर ने बताया कि उसका भाई राजबीर पहले कई बार उससे आशंका जता चुका था कि उसकी पत्नी सरिता व बेटा यश यादव प्रॉपर्टी के लिए उसकी जान ले सकते हैं, इसलिए उसे 31 अक्तूबर को रेवाड़ी से उसके ससुर व साले ने फोन करके बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर चाहते थे बेटे-बहू में खत्म हो विवाद

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि बुधवार शाम करवाचौथ पर राजबीर का पत्नी सरिता व बेटे यश से झगड़ा हुआ था। बेटे यश का अपनी पत्नी निशा से काफी समय से विवाद चल रहा है, इसलिए वह मायके में ही रह रही है। सरिता और यश नहीं चाहते थे कि निशा उनके साथ रहे, जबकि राजबीर चाहता था कि यश और निशा में विवाद खत्म हो और वह उनके साथ रहे। निशा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

विज्ञापन

इस मुद्दे के साथ ही प्रॉपर्टी विवाद की जानकारी भी पुलिस को लगी है। राजबीर के नाम पर करीब तीन एकड़ जमीन थी। इसी को लेकर पत्नी और बेटे से उनका विवाद था। संपत्ति के लालच को लेकर सरिता व यश उनके खिलाफ थे। इन्हीं कारणों से वह राजबीर को रास्ते से हटाना चाहते थे।

पत्नी की गिरफ्तारी के बाद कई सवालों से उठेगा पर्दा
अब तक की जांच में पता चला है कि हत्या में अवैध हथियार का प्रयोग किया गया है। राजबीर की घायल पत्नी व नामजद आरोपी सरिता का उपचार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कई सवालों से पर्दा उठेगा। डीसीपी वेस्ट भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम की रिपोर्ट के साथ ही अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed