फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife kills husband, who made her drink his urine

जबरन अपना पेशाब पिलाने वाले पति को पत्नी ने दी दर्दनाक मौत

Sat, 25 Jul 2015 01:20 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
wife kills husband, who made her drink his urine

दिल्ली के नेबसराय में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस हत्या से भी ज्यादा इस हत्या का कारण चौंकाने वाला है।

विज्ञापन


नेबसराय में 28 साल की एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात की है।

पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस महिला ने अपने पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसके पति ने उसे जबरन अपना पेशाब पिलाने की कोशिश की।

घरों में काम करके पालती थी पेट

wife kills husband, who made her drink his urine

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का नाम ज्योशना है जो पति की हत्या करने के बाद अपने चार साल के बेटे के साथ भाग गई थी। ज्योशना लोगों के घरों में काम करके अपना पेट पालती है।

पुलिस के अनुसार लोगों को इस घटना के बारे में तब पता चला जब 36 वर्षीय रमेश नंद की लाश को उसके भाई ने उसके घर में पाया। संगम विहार में रहने वाला रमेश का भाई उससे मिलने आया था।

उसने तुरंत पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि रमेश के गले में एक चुन्नी लिपटी है। रमेश की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योशना और रमेश की हुई थी लव मैरिज

wife kills husband, who made her drink his urine

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार रमेश की पत्नी घर से फरार थी इसलिए शक की पहली सुई उसी पर उठी। रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ज्योशना को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में ज्योशना ने बताया कि उसकी लव मैरिज हुई थी और उसके 7 और 4 साल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा ज्योशना के साथ ही रहता है वहीं छोटा बेटा इनके एक रिश्तेदार के साथ रहता है।

पुलिस के अनुसार ज्योशना ने ये भी बताया कि उसका पति रोज उसकी छड़ी और चिमटे से भी पिटाई करता था। इसके साथ ही ज्योशना का पति ज्योशना को उसका पेशाब पीने के लिए भी मजबूर करता था।

विज्ञापन

शराब के नशे में ज्योशना ने घोंटा पत‌ि का गला

wife kills husband, who made her drink his urine

अपने पति के अत्याचारों से तंग आकर ज्योशना ने उसे सबक सिखाने की ठान ली थी। इसी कारण बृहस्पतिवार जब रमेश शराब के नशे में था तब ज्योशना ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।

महिला के खिलाफ नेब सराय पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला भी दर्ज कर दिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक उसके बच्चे को एक रिश्तेदार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed