फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife found to be kinnar at suhagrat in gaziabad

शादी की खुशियां हुईं छूमंतर, घूंघट में निकली किन्नर

Sun, 05 Jul 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
Wife found to be kinnar at suhagrat in gaziabad

मुरादनगर। एक साल तक प्यार...फिर शादी। मानों जैसे युवक की सारी मुराद पूरी हो गई हो। मगर सुहाग की सेज पर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। शादी की खुशी पलभर में छूमंतर हो गई।

विज्ञापन


जिसे वह अपनी जीवन संगिनी बनाकर लाया था, दरअसल वह किन्नर निकली। राज खुलने के बाद भी किन्नर युवक के साथ पति पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ी है। युवक ने साथ रखने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक झांसी की एक कंपनी में नौकरी करता है। एक साल पहले उसकी मुलाकात कंपनी में कार्यरत एक लड़की निवासी गढ़मुक्तेश्वर से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहाग की सेज पर खुली पत्नी की सच्चाई

Wife found to be kinnar at suhagrat in gaziabad

दोनों में प्यार हो गया। सालभर दोनों एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे। युवक ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर दोनों के परिवारों की मौजूदगी में रीति रिवाज के मुताबिक शादी कर ली।

युवक की मानें तो सुहाग की सेज पर लड़की के किन्नर होने का राज खुला। इसके बाद लड़की के मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी पैदा होने के बाद से ही ऐसी है।

दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की। बाद में लड़की को उसके परिवारवाले अपने साथ ले गए। उधर, एसओ उम्मेद सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed