फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife commits suicide on suspicion of illicit relations in Ballabhgarh Faridabad

अवैध संबंध का शक: युवक बोला- जीजा के दूसरी युवती से हैं संबंध, इसी के चलते बहन ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 25 Dec 2023 02:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Dec 2023 02:54 PM IST
सार

थाना आदर्श नगर पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति पर केस दर्ज किया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Wife commits suicide on suspicion of illicit relations in Ballabhgarh Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ आदर्श नगर निवासी 27 वर्षीय महिला ने शनिवार को पति के अवैध संबंध के शक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना आदर्श नगर पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि उनकी बड़ी बहन कनिका का विवाह 2013 में सीही गेट निवासी ज्योति वंश के साथ हुआ था। 4 साल पहले से ज्योति वंश व उसकी बहन कनिका आदर्श नगर में रह रहे हैं। उनके 3 बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। कृष्ण का कहना है कि शनिवार की शाम को उनके पास जीजा ज्योति वंश का फोन आया कि उनकी बहन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह आदर्श नगर पहुंचे, जहां उनको पता चला कि ज्योति वंश उनकी बहन को अस्पताल लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कृष्ण का आरोप है कि उनके जीजा का दिल्ली निवासी एक युवती से अवैध संबंध चल रहा था, जिसका उसकी बहन कनिका को पता लग गया। ज्योति वंश को बहुत समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी वजह से उसकी बहन ने ज्योति वंश व उस युवती से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed