पति को पिटता देख महिला ने उतारे कपड़े
दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला समेत परिवार के कई लोग प्लॉट पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दे रहे थे। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया, लेकिन वहां विवाद हो गया और मारपीट हो गई।
पति को पिटता देख महिला ने कपड़े उतार दिए। पुलिस के प्लॉट वापस दिलाने का आश्वासन देने पर ही महिला ने कपड़े पहने। महिला का आरोप है कि उसके करीब 30 गज के प्लॉट पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है।
प्लॉट के लिए महिला परिवार संग 20 दिन से कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठी थी।
पति को पिटता देख कपड़े उतारे
दंपति का आरोप है कि शुक्रवार को प्लॉट के मामले का समझौता कराने के लिए कस्बे में पंचायत थी। दोनों दोपहर को पंचायत में पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौच करके मारपीट कर दी।
पति को पिटता देखकर महिला ने कपड़े उतार दिए। पंचों ने विवाद शांत कराया और आसपास की महिलाओं को बुलाकर कपड़े पहनाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने साफ इंकार कर दिया कि जब तक प्लॉट नहीं मिलेगा कपड़े नहीं पहनेगी।
तीन घंटे तक पुलिसकर्मी महिला को चादर उढ़ाने का प्रयास करते रहे। पंचायत और पुलिस ने मामले का निराकरण करते हुए महिला को प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिला ने कपड़े पहने।