फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Widow woman raped by the man, except the accused.

विधवा महिला से युवक ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

Sat, 06 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 06 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Widow woman raped by the man, except the accused.

शुक्रवार रात पड़ोसी युवक महिला को अकेला देखकर घर में घुस गया। दुष्कर्म के बाद उसने पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


इसके बावजूद महिला ने पुलिस से आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-45 आवासीय कॉलोनी में 42 वर्षीय एक महिला तीन बच्चों के साथ रहती है। पति की मौत के बाद से वह छोटा मोटा काम कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।

पड़ोस में रहने वाला सलीम सलमानी जबरन उसके घर में घुस गया। बच्चों की पिटाई कर महिला से उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को पीटा। मौके पर पहुंची सेक्टर-41 चौकी पुलिस ने आरोपी सलीम सलमानी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने सलीम को तुरंत पकड़ा

Widow woman raped by the man, except the accused.

पुलिस पर लगाया आरोप
 महिला का आरोप है कि उसके घर के पास ही सुबोध झा नामक एक व्यक्ति रहता है। पुलिस ने सलीम को पकड़ लिया। सुबोध और एक पुलिसकर्मी ने उससे कोरे कागज पर अंगूठा लगवाने के बाद आरोपी को छोड़ दिया।

शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी किरण एस से की। सेक्टर-39 पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी सेक्टर-39 जहीर खान के मुताबिक  महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। महिला और आरोपी के बीच काफी समय से कुछ विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed