{"_id":"7fbe199895d91f105e2b7d50a6ce4c09","slug":"wi-fi-facility-starts-in-cp-and-khan-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी और खान मार्केट में वाई-फाई सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी और खान मार्केट में वाई-फाई सुविधा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दो हाईफाई इलाकों कनॉट प्लेस और खान मार्केट में ट्रायल के तौर पर वाईफाई सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दोनों इलाकों में ट्रायल कामयाब होते ही इसे नियमित किया जाएगा। फिलहाल लोग 20 मिनट तक निशुल्क सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
कनॉट प्लेस में टाटा कंपनी यह सुविधा दे रही है, जबकि खान मार्केट में वोडाफोन। दोनों कंपनियों के साथ दो माह पहले एनडीएमसी ने करार किया था।
दोनों जगहों पर आने वाले लोगों को इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। नियमित तौर पर शुरू होने के बाद लोगों को 20 मिनट बाद वाईफाई की सुविधा लेने के लिए चार्ज देना पड़ेगा। इसके लिए लोग ऑनलाइन प्लान ले सकते हैं या फिर दुकान से कूपन लेना होगा।
दोनों मार्केट में पहुंचते ही लोगों के मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर पर संबंधित कंपनी के वाईफाई का सिग्नल आ जाता है। उस पर क्लिक करते ही लोग कंपनी की वेबसाइट से जुड़ जाते हैं और वहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पासवर्ड आ जाता है। पासवर्ड डालते ही मोबाइल या लैपटॉप पर इंटरनेट चालू हो जाता है।
विज्ञापन