फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why the son give contract to murder of his father?

क्यों बेटे ने दी अपने पिता की सुपारी, करा दी हत्या?

Fri, 25 Sep 2015 09:27 AM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
Why the son give contract to murder of his father?

70 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने अपने ही पिता की सुपारी देकर हत्या करवा दी। करीब 10 माह बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नरेला के बांकनेर गांव में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बेटे व दो सुपारी किलर को दबोचा है। आरोपी बेटे की पहचान अशोक उर्फ चौटाला (37) व सुपारी किलर जितेंद्र उर्फ टिंकू उर्फ छोटू उर्फ फौजी (24) और नीटू उर्फ कालू (26) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अशोक ने 20 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पिता मामन की हत्या करवाई थी। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 2 नवंबर 2014 को गांव बांकनेर, नरेला में वहां के जमींदार मामन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 लाख का कर्ज चुकाने के लिए करा दी पिता की हत्या

Why the son give contract to murder of his father?

मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने भी छानबीन शुरू की। इस बीच मंगलवार को अपराध शाखा को सूचना मिली कि हत्याकांड को मामन के बेटे ने ही सुपारी किलर के माध्यम से अंजाम दिया है।


सुपारी की रकम के सिलसिले में अशोक दो बदमाशों से मिलने नरेला के सत्यवादी हरीशचंद्र अस्पताल आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने अशोक व दोनों सुपारी किलर जितेंद्र व नीटू को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान अशोक ने खुलासा किया कि जुए में हारने और तलाकशुदा पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए उसने करीब 70 लाख रुपये का कर्ज ले लिया था।

पिता ने किया था पैसे देने से इंकार

Why the son give contract to murder of his father?

इसके लिए उसने पिता से रुपये मांगे थे, लेकिन पिता ने रुपये देने के बजाए उसे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। अशोक को यह भी पता चला था कि सारी प्रॉपर्टी उसका पिता बहन के नाम कर रहा है।


इसी बात पर उसने पिता की सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी। उधर, बदमाशों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।

बदमाशों ने खुलासा किया है कि अशोक ने उन्हें जमीन बेचकर सिर्फ 14 लाख रुपये ही दिए हैं, बाकी छह लाख रुपये उसे अशोक से लेने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed