{"_id":"1713e62c52090475cd7fc6ba346de496","slug":"why-faridabad-is-backward-from-noida-and-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ाना बताएं, गुड़गांव, नोएडा से क्यों पिछड़ा फरीदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ाना बताएं, गुड़गांव, नोएडा से क्यों पिछड़ा फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भड़ाना जनता को बताएं कि गुड़गांव और नोएडा के मुकाबले फरीदाबाद क्यों पिछड़ गया। क्यों यहां पिछले एक दशक में न तो कोई सरकारी उद्योग लगा और न ही कोई मदर यूनिट आई।
विज्ञापन
यह सवाल भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने पूछा है। वह मंगलवार को सेक्टर-16 स्थित होटल आशीर्वाद होटल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या कभी फरीदाबाद के विकास के लिए भड़ाना ने प्रधानमंत्री से कोई पैकेज मांगा है।
विज्ञापन
गुर्जर ने कहा कि भड़ाना झूठ बोल रहे हैं कि वह 3000 करोड़ रुपये जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिनुअल मिशन की ओर से मिले हैं। हकीकत यह है कि सिर्फ 350 करोड़ रुपये आए हैं उसकी भी बंदरबांट हुई है। जनता को उसका लाभ नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को सरकार ने चारो ओर से सड़क के टोल रूपी जजिया कर से जकड़ दिया है। अगर वे सांसद बने तो यहां की जनता को इससे मुक्ति दिलाएंगे।
विज्ञापन
गुर्जर ने कहा कि सरकार ने 2 फीसदी रोड टैक्स को बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया। पेट्रोल पर रोड सैस ले रही है उसके बाद भी हर ओर टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी की सरकार बनी तो वह प्रधानमंत्री से मिलकर फरीदाबाद के विकास के लिए विशेष पैकेज मांगेंगे। यहां के लिए यूनिवर्सिटी और मदर यूनिट मांगी जाएगी। उद्योग खोलने के लिए सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन होगा।
गुर्जर ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में यमुना शुद्धिकरण का मुद्दा भी शामिल किया जाएगा। सरकार आने पर गंदे नालों का पानी ट्रीट कर ही यमुना में डालने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरी बनने के बाद से पुलिस का खर्च और अपराध दोनों बढ़े हैं। इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। कांग्रेस सरकार दस साल तक सिर्फ प्रॉपर्टी का काम करती रही है। किसानों की जमीन लेकर हुड्डा सरकार ने बिल्डरों को दिया है।
मैंने कोई सीएलयू नहीं करवाया: गुर्जर
गुर्जर से जब यह पूछा गया कि जमीनों के मामले में उनके ऊपर मुख्यमंत्री से मिलीभगत के आरोप लगते रहते हैं तो उन्होंने कहा कि सांसद अवतार सिंह भड़ाना बौखलाहट में ऐसे आरोप लगा रहे हैं। गुर्जर ने कहा कि उन्होंने एक भी सीएलयू (भूमि उपयोग परिवर्तन) नहीं करवाया है।
इस मौके पर एनआईटी ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी मेयर जिले सिंह, कांग्रेस ओबीसी सेल के जिला चेयरमैन सतीश फागना, पार्षद सतीश चंदीला, सुंदर माहौर एवं पूर्व पार्षद राजेश तंवर भाजपा में शामिल हुए।