{"_id":"03927bb8ade369e682987a75f7a6c85d","slug":"why-did-the-woman-put-fire-itself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर क्यों लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर क्यों लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के जगतपुरी में एक महिला ने शुक्रवार सुबह खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पीड़िता शिवानी कोचर (30) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, वह 80 फीसदी झुलस र्गई है। पुलिस के मुताबिक शिवानी अपने पिता सुनील और भाई अमित के साथ जगतपुरी में रहती है। पांच साल पहले उसका तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
वह एक बैग बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। जांच में पता चला है कि अमित ने बृहस्पतिवार को शिवानी की दूसरी शादी की बात कही थी। जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी। शिवानी ने अपने बयान में बताया है कि वह अपने जिंदगी से दुखी है और मानसिक परेशानी में उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन