फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why crooks Dharmendra attempted suicide in the jail

क्यों धर्मेंद ने हवालात में की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 07 Feb 2015 09:49 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
Why crooks Dharmendra attempted suicide in the jail

नबी करीम में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश धर्मेंद्र ने हवालात में खुदकुशी का प्रयास किया। आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर है। आरोपी हवालात में बने शौचालय की दीवार पर सिर तब तक मारता रहा जब तक वह गंभीर रूप से जख्मी नहीं हो गया। गनीमत यह रही कि ऐन वक्त पर हेड कांस्टेबल वहां पहुंच गया और उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गत 1 फरवरी की रात सदर बाजार पुलिस नबी करीम इलाके में बदमाश अजय उर्फ नाथू को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश दीपक मारा गया। वहीं धर्मेंद्र जख्मी हो गया था। इसमें दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर निसार खान और कांस्टेबल रविकांत भी घायल हुए थे।

विज्ञापन

आखिर क्या था ये पूरा मामला

Why crooks Dharmendra attempted suicide in the jail

नबी करीम थाना पुलिस ने धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अगले दिन फरार हुए तीन बदमाश अजय उर्फ नाथू, उसके भाई कृष्णा और जीजा सुनील को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र अभी पुलिस रिमांड पर है। फिलहाल उसे नबी करीम थाने के हवालात में बंद करके रखा गया है।


बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा 11 बजे वह हवालात में बने शौचालय में पेशाब करने गया। वहीं वह बड़बड़ाने लगा। वह अपने आपराधिक जीवन से तंग आने और जान देने की बात कहकर दीवार पर जोर-जोर से सिर पटकने लगा। यह देखकर हेड कांस्टेबल ने तुरंत हवालात का ताला खोला और अंदर पहुंचा। जहां धर्मेंद्र लहूलुहान पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि धर्मेंद्र अपने आपराधिक जीवन से तंग है। वह नशे का भी आदी है। आशंका है कि नशा नहीं मिलने से वह परेशान है। फिलहाल पुलिस धर्मेंद्र के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed