फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Why a female soldier hanging in bathroom.

आखिर क्यों लगा ली इस महिला सिपाही ने फांसी

Thu, 22 Jan 2015 10:40 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Why a female soldier hanging in bathroom.

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार देर रात सीआपीएफ की एक महिला सिपाही ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक सिपाही काफी समय से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। सिपाही की पहचान राजस्थान के चुरू निवासी लक्ष्मी(23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी विकासपुरी स्थित सीआपीएफ की बैरक में तीसरी मंजिल पर रहती थी। बुधवार रात करीब डेढ बजे एक महिला सिपाही बाथरूम गई।

एक साल पहले हुई थी लक्ष्मीं की शादी

Why a female soldier hanging in bathroom.

महिला सिपाही ने देखा कि लक्ष्मी ग्रिल से फंदा लगाकर लटकी हुई है। सिपाही ने घटना की जानकारी अन्य महिलाकर्मियों व अधिकारी को दी। विकासपुरी थाने की पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गई।पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।

जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मी की शादी एक साल पहले राजस्थान के रहने वाले राकेश से हुई थी। राकेश भी सीआरपीएफ में कार्यरत है।

लक्ष्मी सीआपीएफ में वर्ष 2010 में भर्ती हुई थी। वह सीआरपीएफ की 135 बटालियन में बतौर सिपाही कार्यरत थी। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि लक्ष्मी शादी के बाद से ही काफी चुप रहती थी। उसका डिप्रेशन का इलाज सीआरपीएफ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed