फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   white tigeress not caring four cubs

चार शावकों को नहीं मिल रही मां की ममता

Fri, 24 Jan 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
white tigeress not caring four cubs

सफेद बाघिन कल्पना के चार शावकों की देखभाल नहीं कर पाने से चिड़ियाघर प्रशासन परेशान है। लिहाजा चारों को जू अस्पताल भेजने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को कल्पना ने छह शावकों को जन्म दिया था। दो शावक बेहद कमजोर हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक कल्पना केवल दो शावकों को ही अपना दूध पिला रही है, जबकि चार शावकों को मां का दूध नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल जू प्रशासन ने सभी शावकों की देखभाल के लिए डॉक्टरों और जू कीपरों को तैनात कर दिया है। पूरे दिन डॉक्टर शावकों पर नजर रख रहे हैं।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, कल्पना ने पहली बार एक साथ छह शावकों को जन्म दिया है। इस वजह से खुद वह शारीरिक पीड़ा से जूझ रही है। जू प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि चारों शावकों को जू अस्पताल भेजने पर विचार किया जा रहा है। शावकों को जिंदा रखने व उनकी सेहत के लिए बकरी का दूध दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed