{"_id":"62f172364fd89c61c968c265","slug":"wherever-gandhi-ji-held-meetings-in-chandni-chowk-there-will-be-a-tiranga-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा: चांदनी चौक में गांधी जी ने जहां-जहां बैठकें की वहां-वहां जाएगी यात्रा, कई मंत्री भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा: चांदनी चौक में गांधी जी ने जहां-जहां बैठकें की वहां-वहां जाएगी यात्रा, कई मंत्री भी होंगे शामिल
Tue, 09 Aug 2022 01:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:59 AM IST
सार
समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि नई पीढ़ी को शायद पहली बार यह पता चलेगा कि गांधी जी उस ऐतिहासिक चांदनी चौक जिसने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलन देखे हैं में कहां-कहां गए थे। कहा बैठक करते थे और कहां उन्होंने उपवास किया।
विज्ञापन
चांदनी चौक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर घर तिरंगा अभियान में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति भी बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहा है। 9 अगस्त को ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के उपलक्ष्य में लाल किले से चांदनी चौक तक तिरंगा पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, जितेन्द्र सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शामिल होंगे। इस तिरंगा यात्रा की खूबसूरती यह होगी महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान चांदनी चौक इलाके में जहां भी बैठक व सभा में सम्मलित हुए थे उस जगह तक यात्रा पहुंचेगी।
विज्ञापन
समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि नई पीढ़ी को शायद पहली बार यह पता चलेगा कि गांधी जी उस ऐतिहासिक चांदनी चौक जिसने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलन देखे हैं में कहां-कहां गए थे। कहा बैठक करते थे और कहां उन्होंने उपवास किया। गोयल ने कहा कि दिल्ली के स्कूल के बच्चों में इस तिरंगा यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है। स्कूलों के बैंड भी आएंगे और तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले हर व्यक्ति को तिरंगा दिया जाएगा। महात्मा गांधी व स्वतंत्रता सेनानियों के नारे लगाते हुए चलेंगे। टाउन हॉल पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
गांधी जी से जुड़े प्रमुख स्थल जहां से गुजरेगी यह तिरंगा यात्रा
1. संगम थियेटर: 12 अप्रैल 1915 को गांधी जी ने हकीम अजमल खां की अध्यक्षता में सार्वजनिक सभा किए थे।
2. कटरा नील: 9 अगस्त 1942 भारत छोड़ो आंदोलन में पहली गोली इसी कटरा नील के मुख्य दरवाजे पर चली थी।
3. कटरा खुशहाल राय: 1918 व 1924 में साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए गांधी जी ने 21 दिन का व्रत रखा था।
4. मारवाड़ी सार्वजनिक पुस्तकालय: 27 नवंबर 1920 को गांधी जी ने बैठक की थी।
5. पत्थर वाला कुआं, मोती सिनेमा: 30 अप्रैल 1918, 24 दिसंबर 1924 को सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था।
6. कूचा नटवां: 5 जुलाई व 3 जनवरी 1930 को गांधी जी यहां ठहरे थे।
7. पटौदी हाउस दरियागंज: 1 नवंबर 1919 को गांधी जी ने यहां सार्वजनिक सभाएं की थी।
8. गुरुद्वारा शीशगंज: 6 मार्च 1931 को सिखों के आमंत्रण पर सभा किये थे।
9. गांधी मैदान: असहयोग आंदोलन के दौरान दिल्ली हिंदुस्तान मर्केंटाइल एसोसिएशन की सभा को संबोधित किया।
10. स्वदेशी स्टोर चांदनी चौक व खारी बावली: 16 दिसंबर 1921 को इसका उद्घाटन किए थे।