{"_id":"5b332b0c4f1c1b684d8b8a73","slug":"where-to-dump-waste-in-noida-will-be-finalised-today-place-marked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा कहां डाला जाए आज हो सकती है घोषणा, जगह चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा कहां डाला जाए आज हो सकती है घोषणा, जगह चिह्नित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा का कूड़ा कहां डाला जाए और इसका किस तरह समाधान किया जाए। इस पर प्राधिकरण और प्रशासन कई दिनों से काफी मशक्कत कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो इस पर फैसला लिया जा चुका है। प्राधिकरण और प्रशासन ने इसके लिए नई जमीन चिह्नित कर ली गई है और बुधवार को इस पर अहम घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, सेक्टर-123 में डाला जा रहा कूड़ा मुख्यमंत्री के आदेश पर रोक दिया गया था। इसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने अस्तौली, खोदना खुर्द और सेक्टर-151ए के साइट का निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान खोदना खुर्द और सेक्टर-151ए में स्थानीय लोगों का विरोध शुरू हो गया। हालात यह हो गई कि खोदना खुर्द में निरीक्षण के लिए गई टीम को लोगों ने खदेड़ लिया। वहीं, सेक्टर-151ए में पहले से ही धरना चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्थलीय निरीक्षण के बाद नोएडा प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट बनाई है, जिसे जिलाधिकारी से भी अवलोकन कराया गया है। इसके बाद उक्त तीन स्थानों से इतर एक नई जगह पर एक राय बनी है।
नई जगह से आबादी भी दूर है और नियमों के तहत यहां डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो नोएडा प्राधिकरण की ओर से अगले दो दिनों में कूड़े के स्थायी समाधान का दावा किया जा रहा है। इसमें कूड़ा डालने के लिए जगह के निर्धारण के अलावा स्थानीय निवासियों के लिए अलग से एक योजना की घोषणा भी हो सकती है।