फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When tuition teacher scolded student accused him of molestation In Delhi

डांटना शिक्षक को पड़ा भारी: आठवीं की छात्रा ने ट्यूशन टीचर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ऐसे पकड़ा गया झूठ

Tue, 09 Jul 2024 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jul 2024 10:21 PM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित एक स्कूल की वारदात है। स्कूल की काउंसलर ने पीसीआर कॉल कर मामले की सूचना दी थी।

विज्ञापन
When tuition teacher scolded student accused him of molestation In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने ट्यूशन टीचर के डांटने से नाराज होकर उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा डाला। जानकारी मिलने पर स्कूल की काउंसलर ने पुलिस को कॉल कर दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम स्कूल पहुंची। 

विज्ञापन


काउंसलर ने बताया कि उनके स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ ट्यूटर ने छेड़छाड़ की है। छात्रा के माता-पिता को बुलाकर उनके सामने काउंसलिंग कराई गई। अपने बयान में छात्रा ने ट्यूटर पर छेड़छाड़ की बात से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार सुबह महरौली के एक स्कूल से छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। बताया गया कि छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने चार महीने पहले घर पर छेड़छाड़ की है। स्कूल पहुंचने पर पुलिस को काउंसलर मिली। 
 

विज्ञापन

उसने बताया कि पीड़िता की सहेली ने उसे शिकायत दी है। दरअसल पीड़िता ने ट्यूशन टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर इसकी जानकारी अपनी सहेली को दी थी। सहेली ने काउंसलर को बताया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा का बयान लिया। माता-पिता से भी पूछताछ हुई। 
 

विज्ञापन

माता-पिता ने बताया तीन-चार माह पहले छात्रा ट्यूटर के घर पर पढ़ने जाती थी। ट्यूटर ने उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। पुलिस ने छात्रा का बयान लिया। छात्रा ने भी यही बात दोहराई। पुलिस इसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed