फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when thieves call pcr van for help

जब चोरों ने खुद पीसीआर कॉल कर पुलिस से मांगी मदद

Fri, 25 Sep 2015 10:45 AM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
when thieves call pcr van for help

लाहौरी गेट इलाके में बुधवार रात चोरों को खुद पीसीआर कॉल कर अपनी जान की गुहार लगानी पड़ी। चोरी के इरादे से एक गोदाम में घुसे चोरों को भीड़ ने घेर लिया था।

विज्ञापन


पिटाई के डर से चोरों ने खुद ही पुलिस बुलाने का फैसला किया। पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

तीन बदमाशों को गोदाम से रंगे हाथों दबोच लिया गया। हालांकि बदमाशों का एक साथी कुछ माल के साथ पहले ही फरार हो गया था।

पुलिस आई और चोरों को किया गिरफ्तार

when thieves call pcr van for help

पुलिस के मुताबिक, लाहौरी गेट इलाके में थोक कारोबारियों के गोदाम व दफ्तर हैं। बुधवार देर रात एक कारोबारी के दफ्तर में घुसे बदमाशों ने वहां से माल उड़ाने के बाद अपने साथी को दिया, जिसे लेकर वह फरार हो गया।

बाकी बचे तीन बदमाशों ने पास के एक और गोदाम का शटर तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। गोदाम से इन लोगों ने कुछ नगदी व चांदी की मूर्तियां चुरा ली। लेकिन इसी बीच स्थानीय लोगों को भनक लग गई।

भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया। चोरों ने गोदाम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पिटाई के डर से एक आरोपी ने पीसीआर कॉल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोदाम से राम बहादुर, रोबिन शाह, और ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed