{"_id":"5ef28f228ebc3e42fc599839","slug":"when-they-could-not-sell-the-stolen-gold-put-it-in-bamk-and-got-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का सोना नहीं बेच सके तो बैंक में रख ले लिया कर्ज, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का सोना नहीं बेच सके तो बैंक में रख ले लिया कर्ज, चार गिरफ्तार
Wed, 24 Jun 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के वक्त चोरों ने कर्नल के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित परिवार ने 1 जून को इस मामले में बिंदापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। घटना में शामिल चोरों ने भी लॉकडाउन में सर्राफ की दुकान खुली न होने पर बैंक में आभूषण रखकर उसपर लाखों रुपये का लोन ले लिया।
विज्ञापन
लोन की रकम हासिल करने के बाद उन रुपयों से चोरों ने जमकर मौजमस्ती की। इसी दौरान पूरे प्रकरण की जांच कर रही पुलिस को चोरों के बारे में जानकार मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने पूरी वारदात के बार में पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बचे हुए कुछ सोने के आभूषण और लोन की रकम बरामद की है।
विज्ञापन
द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस, बिंदापुर के सेवक पार्क स्थित एक फ्लैट में भारतीय सेना के कर्नल अपने पूरे परिवार संग रहते हैं। उनका परिवार फरवरी महीने में हैदराबाद एक रिश्तेदार के घर फ्लैट में ताला बंद करके गया हुआ था। इसी दौरान पूरे देश में कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च से लॉकडाउन लागू हो गया, जिसकी वजह से कर्नल का परिवार हैदराबाद में फंस गया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन खत्म होने के बाद 1 जून को जब कर्नल का परिवार वापस आया तो फ्लैट में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जबकि अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने के आभूषण गायब थे। यह देखकर पीड़ित परिवार ने बिंदापुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद फ्लैट के आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन चोरों को कुछ सुराग नहीं लग पाया था।
बैंक में खाता खुलवाने के बाद लिया लोन
चोरी के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल सोनू की जानकारी मिली, जिसे पुलिस ने द्वारका इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपने साथी तरुण, सनी और एक 16 वर्षीय नाबालिग साथी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी सोनू की निशानदेही पर उसके तीनों साथियों को भी पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने बताया कि चोरी के आभूषण बेचने के लिए उन्हें कोई सर्राफा की दुकान नहीं मिल रही थी। जिसके बाद आरोपियों ने एक बैंक में अपना खाता खुलवाया था। खाता खुलने के बाद बैंक से संपर्क कर कुछ आभूषणों को रखकर उस पर लोन ले लिया था।