{"_id":"5e85354a8ebc3e76cd7ec06d","slug":"when-stopped-from-going-out-of-campus-student-said-will-spread-corona-with-cough","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस से बाहर जाने से रोका तो छात्र ने कहा- खांस कर फैला दूंगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस से बाहर जाने से रोका तो छात्र ने कहा- खांस कर फैला दूंगा कोरोना
Thu, 02 Apr 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू कैंपस मे एक छात्र ने विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जब सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को बाहर नहीं जाने दिया तो उसने धमकी दी कि खांसकर कोरोना फैला देगा। स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के छात्र तपन कैंपस में तापसी हॉस्टल में रहते हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण कैंपस में आने-जाने पर रोक है। इसलिए बुधवार देर शाम को कैंपस के नार्थ गेट पर तपन को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। तपन ने कहा कि उसे कैंपस से बाहर अपने दोस्तों के पास जाना है लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गेट खोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उधर तपन कैंपस से बाहर जाने की जिद करता रहा और वॉर्डन का अनुमति का पत्र भी दिखाया लेकिन उसपर वार्डन के हस्ताक्षर नहीं थे। इसी बात पर बहस होती रही। इस बीच तपन को कैंपस के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को उसने खांसकर कर कोरोना फैलाने की धमकी भी दी। जेएनयू की पूर्व छात्रा और आईसा पदाधिकारी सुचिता डे का कहना है तपन को एम्स में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन