फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when she return from police station saw husband was hanging

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, घर आई तो देखा लटक रहा था पति

Fri, 31 Jul 2015 08:45 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
when she return from police station saw husband was hanging

‘साहब मेरा पति झगड़ा कर फांसी लगाने की धमकी दे रहा है...।’ जी हां बृहस्पतिवार एक महिला नंद नगरी थाने में पुलिस से मदद मांगने पहुंची तो थाने में मौजूद एएसआई ने उसे दुत्कार कर भगा दिया।

विज्ञापन


महिला को जब मदद नहीं मिली तो वह अपने घर पहुंची। वहां पहुंचने पर पीड़िता लक्ष्मी ने देखा कि उसका पति विनोद (30) फांसी के फंदे पर लटका था।

घटना की जानकारी जैसे ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली उन्होंने नंद नगरी थाने में तैनात एएसआई नरेंद्र को निलंबित कर दिया।

लक्ष्मी पति की बात सुनकर बहुत डर गई थी

when she return from police station saw husband was hanging

पुलिस के मुताबिक, विनोद परिवार के साथ ए-2, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता सुरेश, मां शीला देवी तीन भाई के अलावा, पत्नी लक्ष्मी और दो साल का बेटा है।


विनोद घर के पास ही अंडे की रेहड़ी लगाता था। बृहस्पतिवार शाम को उसका रेहड़ी पर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह शराब पीकर घर पहुंचा।

घर पहुंचकर उसने नशे में हंगामा शुरू कर दिया। बर्तन फेंकने के अलावा वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। लक्ष्मी विनोद की बात से बुरी तरह डर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति फांसी लगा ले तो थाने आ जाना।

when she return from police station saw husband was hanging

वह मदद मांगने थाने पहुंची। थाने में मौजूद एएसआई नरेंद्र से उसने मदद की गुहार लगाते हुए घर चलने के लिए कहा। आरोप है कि नरेंद्र ने लक्ष्मी को दुत्कारते हुए कहा कि जब उसका पति फांसी लगा ले तो थाने आ जाना।


काफी देर फरियाद करने के बाद भी जब नरेंद्र का दिल नहीं पसीजा तो लक्ष्मी अपने घर पहुंची। उसके पति ने फांसी लगा ली थी। परिवार ने नंद नगरी थाने और वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन एएसआई नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया। उसके खिलाफ जांच के बाद आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed