फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When mother scolded her for using the phone, the girl left the house

Delhi NCR News: मां ने फोन चलाने पर डांटा तो किशोरी ने छोड़ दिया घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को अहमदाबाद में चचेरी मौसी के घर से सकुशल बरामद किया
विज्ञापन

नई दिल्ली। मोबाइल चलाने पर मां ने किशोरी को डांटा तो वह गुस्से में परिवार को छोड़ बिना बताए चचेरी मौसी के घर चली गई। चचेरी मौसी ने किशोरी की मां को बिना बताए उसे अपने यहां बुलाया और छिपाकर रखा। गुमशुदगी की शिकायत मिलने पर अपराध शाखा की टीम ने छानबीन की और 15 साल की किशोरी को गुजरात के अहमदाबाद से सकुशल वापस दिल्ली ले आई है। यहां जेजे बोर्ड में पेशकर उसे शेल्टर होम भेज दिया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस मामले में चचेरी मौसी और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि अमर कॉलोनी निवासी एक परिवार ने छह फरवरी को अपनी 15 साल की बेटी के लापता होने की खबर दी थी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार व अन्यों की टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी अपनी मां का मोबाइल अपने साथ ले गई है। पुलिस ने सीसीडीआर दिखवाया। इसके अलावा 20 मोबाइल नंबरों की पड़ताल हुई। इसके बाद किशोरी की लोकेशन अहमदाबाद गुजरात की मिली। एक टीम को फौरन वहां रवाना कर दिया गया। टीम ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को ढूंढ निकाला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी को परिजनों ने गोदा लिया था। आठवीं कक्षा के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। अभी वह मां का मोबाइल चलाती थी। इस बात पर मां ने डांटा। दूसरी ओर मां की चचेरी बहन ने किशोरी को बुला लिया। पुलिस पीड़िता की चचेेरी बहन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed