फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When Modi shared the pain of the family then came out tears from eyes

जब मोदी ने इस परिवार का दर्द बांटा तो छलक पड़े आंसू

Mon, 27 Jul 2015 02:28 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
When Modi shared the pain of the family then came out tears from eyes

रविवार को जब प्रधानमंत्री मोदी रेडियो पर मन की बात कर रहे थे तो वहीं दिल्ली के एक परिवार के अंदर उम्मीद जगी कि अब शायद कोई सड़क पर तड़पते हुए नहीं मरेगा,जैसे उनका बेटा मर गया।

विज्ञापन


ये परिवार किसी और का नहीं बल्कि उस 20 साल के बीबीए स्टूडेंट का जिसने सड़क पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया था। वह सड़क पर पड़ा कराहता रहा, लोग निकलते रहे, गाड़ियां निकलती रहीं लेकिन किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही विनय नाम के इस छात्र की बहन की शादी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने परिवार के दर्द को मन की बात का हिस्सा बनाते हुए कहा था कि देशभर में हादसों के संबंध में जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर-1033 एंबुलेंस की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ये सारी बातें दुर्घटना के बाद की हैं। एक-एक जान बहुत प्यारी होती है, एक-एक जीवन बहुत प्यारा होता है, उस रूप में उसको देखने की आवश्यकता है।

उन्हें खुशी है कि उनका दर्द पीएम ने साझा किया

When Modi shared the pain of the family then came out tears from eyes

विनय के परिवार को ये जानकर खुशी है कि इस दुख भरी घड़ी में प्रधानमंत्री ने उन्हें याद किया। उनकी बात देश के सामने रखी। वह प्रधानमंत्री का धन्यबाद करते हैं।

विनय के अंकल महेन्द्र गुप्ता कहते हैं ये सम्मान की बात है कि इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री ने उनकी बात की। हम आश्चर्यचकित है कि पीएम ने इस केस के लिए वक्त निकाला।

इससे ये भी पता चलता कि वो कितने संवेदनशील हैं। उनके ऊपर पूरे देश की जिम्मेदारी है और ऐसे में उन्होंने हमारे दुःख को बांटा ये बड़ी बात है।

जब मुझे पता चला तो मेरी आंखों में आंसू आ गए

When Modi shared the pain of the family then came out tears from eyes

उन्होंने अनुरोध किया कि लोग एक-दूसरे की मदद करें। चाहें वो सड़क पर ही क्यों ना जा रहे हों। इससे किसी की जान बच सकती है।


महेन्द्र गुप्ता ने ये भी कहा कि मेरे बेटे के साथ ऐसा हुआ वो किसी के भी साथ नहीं होना चाहिए। आगे वो कहते हैं कि जब मुझे पता चला कि प्रधानमंत्री जी ने हमारा दुख साझा किया है तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।

उन्होंने पूरे परिवार को मिलने के लिए भी बुलाया है और मैं उन्हें देखने के लिए जरूर जाउंगा।

विनय की विधवा मां को नौकरी दे दें पीएम

When Modi shared the pain of the family then came out tears from eyes

महेन्द्र ने ये भी कहा कि वो पीएम से विनय की मां के लिए नौकरी और सहायता की बात भी करुंगा जिससे वो अपनी जिंदगी गुजार सकें।

विनय घर में अकेला लड़का था, और उसकी मां विधवा हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस कार्यक्रम 'मन की बात'में 'सड़क पर सुरक्षा'पर बात की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार पहले 50 घंटे में कैशलेस ट्रीटमेंट की कोशि‍श करेगी इसके साथ ही रोड सेफ्टी बिल पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed