फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When finally ascend auto 'pink', there is no application for permit

आखिर कब चढ़ेगा ऑटो पर ‘गुलाबी रंग’, परमिट के लिए नहीं आया कोई आवेदन 

Mon, 04 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 04 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
When finally ascend auto 'pink', there is no application for permit
गुलाबी ऑटो

ऑटो में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिंक ऑटो चलाने की योजना तो बनाई गई, लेकिन शहर में यह परवान नहीं चढ़ सकी। परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो सारी तैयारियां पूरी होने के बावजूद पिंक ऑटो के परमिट के लिए आज तक एक भी आवेदन नहीं आया। 

विज्ञापन


इसकी वजहों को लेकर अधिकारियों के पास भी जवाब नहीं है। दरअसल, नोएडा में जाम की समस्या को देखते हुए अन्य ऑटो के परमिट पर रोक लगाई गई थी, लेकिन उस दौरान भी पिंक ऑटो का परमिट खुले थे। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने बाकायदा इस ऑटो के लिए पिंक का चयन भी कर लिया था। इसके लिए शहर के कई प्वाइंट चिह्नित किए गए थे, जहां पिंक ऑटो का स्टैंड बनाने की बात की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं यह बनकर तैयार भी हो गई। विभाग के अधिकारियों ने शुरुआती चरण में 250 पिंक ऑटो के परमिट जारी करने की योजना बनाई गई थी। 
यही नहीं पिंक ऑटो के परमिट में महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई थी। अभी आलम यह है कि महिला तो दूर पुरुषों ने भी इन ऑटो का परमिट लेने से परहेज कर दिया है।


पिंक ऑटो के बदले शुरू हुई थी रात्रि सेवा
पिंक ऑटो पर आवेदन नहीं आने के बाद दिसंबर में महिलाओं के लिए रात्रि सेवा ऑटो की शुरुआत की गई थी। इसके लिए 67 ऑटो चालकों को तैयार किया गया था। 

इसमें 40 ऑटो चालक सिटी सेंटर से और 27 बॉटेनिक गार्डन से ऑटो चलाने की योजना बनाई गई थी। ऐसे ऑटो पर ‘केवल महिलाओं के लिए’  का नोट भी लिखवाया गया। कुछ दिनों तक ऐसे ऑटो तय स्टैंड पर भी दिखे, लेकिन अब यह भी स्टैंड से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed