{"_id":"69ece46619af6732720b8c53","slug":"wheat-procurement-begins-at-msp-in-narela-najafgarh-mandi-providing-relief-to-farmers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133810-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नरेला-नजफगढ़ मंडी में एमएसपी पर गेहूं खरीद शुरू, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नरेला-नजफगढ़ मंडी में एमएसपी पर गेहूं खरीद शुरू, किसानों को राहत
विज्ञापन
- सरकारी खरीद से मिलेगा सही दाम, समय और परिवहन खर्च में होगी कमी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। नरेला एफसीआई डिपो और नजफगढ़ मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शुरू हो गई है। इससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ समय और परिवहन खर्च में भी राहत मिलेगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह पहल किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान कल्याण संकल्प और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में उठाया गया है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली भी मजबूत होगी। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे खरीद केंद्रों पर समय से पहुंचें और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे भूमि रिकॉर्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक अवश्य लेकर आएं, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।