फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   whatsapp connection of neha verma murder case

मौत से पहले वाट्सएप पर बयां की थी हकीकत

Wed, 23 Apr 2014 11:09 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
whatsapp connection of neha verma murder case

मेरठ पुलिस ने नेहा वर्मा हत्याकांड की उलझी गुत्थी तो सुलझा ली, मगर नेहा अपने मन की उलझी गुत्थी को आखिरी दम तक नहीं सुलझा सकी। वह अपने दिल के हाथों मजबूर थी।

विज्ञापन


टूटे दिल के टुकड़ों को समेटने में ही उसकी जान चली गई। उसने अपने वाट्सएप स्टेट्स में दिल की बात बयां की है।

यह स्टेट्स नेहा ने 10 मार्च को वाट्सएप अकाउंट पर अपडेट किया था। वह 25 मार्च की रात 8 बजकर 46 मिनट तक ऑनलाइन थी। उसने अपनी फ्रेंड के साथ खींचा गया फोटोग्राफ प्रोफाइल में लगाया हुआ था।
विज्ञापन

ये रहा नेहा का स्टेटस

whatsapp connection of neha verma murder case

उसके अंग्रेजी में लिखे स्टेट्स का मतलब है, ‘कभी जिंदगी में कोई आपका दिल तोड़ दे और आप फिर भी उस इंसान को टूटे दिल के साथ पाना चाहते हैं, वो दर्द ही सच्चा प्रेम है।’

उसके वाट्सएप स्टे्टस से यह साफ हो रहा है कि उसका दिल किसी ने तोड़ा था। लेकिन वह फिर भी उसी इंसान को पाना चाहती थी। उससे मिल रहे दर्द को सच्चा प्रेम समझ रही थी। उसी प्रेमी ने उसकी जान ले ली।

विजयनगर में वह मां के साथ अकेली रहती थी। नंदग्राम में उसकी ससुराल है, जिसे उसने दो साल पहले ही छोड़ दिया है। उसके दो बच्चे भी हैं। पति ज्वैलरी शॉप चलाता है।

डांस बार में मिला था हत्यारोपी

whatsapp connection of neha verma murder case

मुहल्लेवालों का कहना है कि नेहा आजाद ख्याल की लड़की थी। जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती थी। यह हत्याकांड मेरठ जितना ही गाजियाबाद में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेहा को हत्यारोपी प्रेमी गाजियाबाद में ही एक डांस बार में करीब एक साल पहले मिला था। तब उनकी दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई, जिसका अंजाम कत्ल के रूप में सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed