{"_id":"591d65684f1c1b9c0cf23dc1","slug":"whats-app-helped-a-5-year-old-delhi-boy-to-meet-his-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप के जरिये परिवार से मिला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सऐप के जरिये परिवार से मिला मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 May 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श बाजार इलाके में परिवार से बिछड़े मासूम को मिलवाने में व्हाट्सऐप ने बेहद अहम भूमिका निभाई। दरअसल पांच साल का सुभान अपने परिवार से बिछड़कर विश्वास नगर पहुंच गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मासूम को अकेला घूमते हुए देखकर पुलिस को खबर की। पुलिस ने फौरन बच्चे की फोटो सभी आरडब्ल्यूए के व्हाट्सऐप ग्रु्प में पोस्ट कर दी। कुछ देर बाद ही आरडब्ल्यूए से जुड़े एक पड़ोसी दीपेंद्र ने मासूम की पहचान कर दी, जिसके बाद पुलिस उसके परिवार तक पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुभान अपने परिवार के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहता है। इसके परिवार में पिता लियाकत व अन्य सदस्य हैं। मंगलवार को दिन में सुभान किसी तरह अपने घर से बाहर निकला और वह भटककर काफी दूर विश्वास नगर पहुंच गया।
विज्ञापन
लोगों ने गली नंबर-14 में उसे टहलते हुए देखकर फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम की फोटो सभी व्हाट्सऐप गु्रप के अलावा फेसबुक व अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दी।