फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "What the government is in favor of a referendum in Kashmir?"

'आप सरकार क्या कश्मीर में भी जनमत संग्रह के पक्ष में है?'

Tue, 07 Jul 2015 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jul 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
"What the government is in favor of a referendum in Kashmir?"

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के जनमत के फैसले का विरोध शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दिल्ली सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। मनीष तिवारी के मुताबिक अगर केजरीवाल दिल्ली में जनमत के पक्ष में हैं तो कश्मीर में जनमत पर उनकी क्या राय है?
विज्ञापन


मनीष तिवारी ने कहा कि क्या दिल्ली सरकार पाकिस्तान के साथ भी कोई संबंध रखना चाहती है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।

हुरियत से आप की तुलना

"What the government is in favor of a referendum in Kashmir?"
इतना ही नहीं मनीष तिवारी इशारों में आम आदमी पार्टी की तुलना हुरियत से की है। गौरतलब है कि केजरीवाल जनमत संग्रह के जरिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के पक्ष में है।

हालांकि विरोधी दल इसे सविंधान के खिलाफ बता रहे हैं। दिल्ली के सीएम ने कल इस संबंध में शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसमें मंत्रालय से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जनमत संग्रह की तरीके की जानकारी मांगी है।

इससे पहले भी केजरीवाल इस मुद्दे को उठा चुके हैं। पीएम मोदी से भी अपनी पहली मुलाकात के दौरान भी उन्होंने इस पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed