फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What steps are being taken to stop the effect of Coronavirus, High Court asks government

कोरोनावायरस का प्रभाव रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Wed, 11 Mar 2020 10:44 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 11 Mar 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
What steps are being taken to stop the effect of Coronavirus, High Court asks government
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण करने के पर्याप्त कदम उठाए जाने को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। कोराना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह जनहित याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार से 30 मार्च तक जवाब मांगा है। पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार से पूछा कि कोराना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह याचिका वकील त्रिवेणी पोटकर की ओर से दायर की गई है। याचिका में मांग की गई कि कोरोना वायरस के परीक्षण और उपचार के लिए चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराने के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार का निर्देश दिए जाएं, ताकि कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के संबंध जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने कहा कि भारत में पर्याप्त स्क्रीनिंग, परीक्षण, पृथक्करण सुविधाओं और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के कारण बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है। इसके साथ ही याचिका में दावा किया गया कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम एक बड़े पैमाने पर प्रकोप को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed