{"_id":"c99588415e03c4fda87a113376b441df","slug":"what-s-app-now-on-the-roadways-buses-complain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्हाट्स एप पर करें रोडवेज बसों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्हाट्स एप पर करें रोडवेज बसों की शिकायत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने अब यात्रियों की शिकायतें-सुझाव सुनने के लिए व्हाट्स एप जारी कर दिया है। इससे निगम के आला अफसरों तक आमजन की पहुंच हो जाएगी।
विज्ञापन
आरएम ने लोगों से बसों में होने वाली परेशानियों और कंडक्टरों-ड्राइवरों की गतिविधियों की वीडियो-फोटो भेजने का आग्रह किया है।
परिवहन निगम के अफसरों ने लोगों की सुविधा के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कंडक्टरों-ड्राइवरों की मनमानी से होने वाली परेशानियों को भी कम करने की पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसके चलते आरएम ने अपना व्हाट्स एप नंबर जारी कर दिया है। इस नंबर पर गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के यात्री अपनी शिकायतों और सुझावों को भेज सकते हैं।
आरएम पीके बोस ने बताया कि मोबाइल नंबर 09415049606 पर व्हाट्स एप शुरू कर दिया है। गंभीर शिकायतों की सुनवाई और कार्रवाई का निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
यदि रोडवेज चालक-कंडक्टर के व्यवहार के कारण यात्रियों को परेशानी होती है या फिर बसों को मनमाने तरीके से खड़ा करने से ट्रैफिक प्रभावित होता है तो इसकी तस्वीरों को व्हाट्स एप पर भेजा जा सकता है।
यह नंबर एक तरह से शिकायती कंट्रोल रूम का भी काम करेगा। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है।
इस पर संभाग के तीनों जिलों में चलने वाली किसी भी बस या प्रदेश में चलने वाली तीनों जिलाें की डिपो की बसों की शिकायत की जा सकेगी। लोगों से मिलने वाले सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।