फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Were open office power, the strike appeared mixed blessing

खुले रहे बिजली दफ्तर, हड़ताल का दिखाई दिया मिला-जुला असर

Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Were open office power, the strike appeared mixed blessing
काम करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

23 सब-डिवीजनों के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने 48 घंटे की हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू कर दी। पहले दिन 66 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन


इसके बावजूद हड़ताल का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। पुलिस के पहरे में बिजली दफ्तर खुले रहे। हालांकि, बिजली बिल काउंटर रोजाना की तरह खुले, लेकिन बिलों से संबंधित शिकायतों व अन्य समस्याओं का निपटारा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल से निपटने के लिए एस्मा लागू किया गया था, हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के इस कदम को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में हड़ताल का जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट :-
पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिजली कर्मचारियों की 22 मई को हुई हड़ताल के दौरान पूरे प्रदेश में हाल बेहाल हो गया था। ऐसे में 29 व 30 जून को हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसको ध्यान में रखकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आया।

सरकार से वार्ता विफल होने पर मंगलवार रात 10 बजे से ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे पहले ही पुलिस ने सब-डिवीजनों, पावर हाउस और स्विच हाउस को अपने पहरे में ले लिया। किसी भी बिजली दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ।

खुले रहे बिल कलेक्शन काउंटर
रोज की तरफ बुधवार को भी बिजली दफ्तरों के बिल कलेक्शन काउंटर खुले रहे। पल्ला, ओल्ड, एनआईटी सहित हर जगह बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई।

हालांकि, बिल जमा करने के अलावा दफ्तरों में हड़ताल के चलते अन्य काम नहीं हो पाया। बिलों से संबंधित शिकायत लेकर दफ्तर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को वापस लौटाया जा रहा था। इसके अलावा कनेक्शन या फिर अन्य शिकायतें भी दर्ज नहीं हो सकीं।


442 कर्मी हड़ताल में नहीं हुए शामिल
फरीदाबाद सर्कल में स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों की कुल संख्या 1345 बताई जाती है। इनमें से करीब 900 कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे, जबकि 442 कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

सूत्रों की मानें तो सरकार हड़ताल के मद्देनजर ठेकेदारों को अपने पक्ष में करने में सफल रही। ठेकेदारों की तरफ से बिजली दफ्तरों पर पहले ही नोटिस चस्पा कर दिए गए कि अगर कोई भी अनुबंधित कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होता है तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed