नोट ने रोकी बेटी की शादी, व्यापारियों ने मिलकर कराया बिटिया का ब्याह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन जब शादी का दिन पासा आया तो पैसे होते हुए भी बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही है। अपना दुख बताते हुए अनिश अहमद की आंखों से आंसू भी झलक गए । 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से हालत ये हो गई है कि कि 30 से 40 हजार मिलना मुश्किल हो गया।
अनिश अहमद की 14 नवंबर को बेटी की शादी है। टेंट, हलवाई, समेत सभी लोगों को बुकिंग का पैसा देना है, लेकिन 500 और 1000 के नोट बंद होने की वजह से किसी को पैसा नहीं दे पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बारातियों के लिए खाने पीने के इंतजाम में हो रही है।
लड़की वालों ने लड़के वालों से मांगी मदद
शुक्रवार को पूरा परिवार शादी का कार्ड लेकर सेक्टर- 59 इंडियन बैंक पहुंच गया । बैंक अधिकारियों से पैसे बदलवाने की गुहार लगाई। तब जाकर मात्र 10 हजार रुपये मिल पाए। अनिश ने बताया कि रिश्तेदारों से मदद मांगी गई है। करीब डेढ़ से दो लाख का खर्चा है, लेकिन सिर्फ 30 हजार रुपये ही जमा हो पाए हैं।
सेक्टर - 135 में रहने चरण सिंह चौहान के भाई के बेटे की शादी है। 12 नवंबर को तिलक है। शुक्रवार की सुबह जब सब्जी लेने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोट लेकर मंडी में पहुंचे तो दुकानदारों ने सब्जी देने से ही मना कर दिया। उन्होंने बताया कि मंडी में दुकानदार चैक या डाफ्ट मांग रहे हैं।
हम लोगों ने शादी की वजह से पहले ही पैसा अकाउंट से निकाल लिया था। अब हालत ये है कि 10- 10 रुपये तक इकठ्ठे किए गए हैं। सबसे ज्यादा तो लड़की वालों को परेशानी हो रही है। वो लोग हम लोगों को फोन करके मदद मांग रहे हैं। हम लोग भी उनकी परेशानी समझ कर रहे हैं। मिलकर इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं।
बिटिया की शादी व्यापारियों ने मिलकर कराई
सेक्टर - 31 निठारी में रहने वाले धर्मेंद्र की बेटी की शादी 11 नवंबर को गई। 500 और 1000 के नोट बंद होने की वजह से पुरा काम रुक गया था। परिवार को समझ नहीं आ रहा था कि कैसे वो शादी करेंगे।
किसी ने इनकी समस्या को दीप एक पहल संस्था और सपा प्रत्याशी अशोक चौहान को बताया। अशोक चौहान ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल और अन्य उद्यमी के सामने इनकी दिक्कत को रखा।
इसके बाद उद्यमियों ने अपने - अपने स्तर पर लड़की को जरूरत का सामान दिया। सब्जी जैसी दूसरा सामान खरीदने के लिए सहायता राशि भी दी। यही नहीं ये सभी लोग लड़की की शादी में भी शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव मजदूर सभा मोहम्मद तस्लीम, रमेश, श्रीपाल, विक्रम तंवर, सुरेश उमेश, धर्मपाल प्रजापति, खचेडू प्रजापति, समाजसेवी अजीत सिंह, चंद्रप्रकाश गौड़, अर्जुन प्रजापति, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।