फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wedding craze in Valentine's Week, City Magistrate Office Add lover coming.

वैलेंटाइन वीक में शादी का क्रेज, सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस आ रहे प्रेमी जोड़े

Sun, 07 Feb 2016 01:22 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 07 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wedding craze in Valentine's Week, City Magistrate Office Add lover coming.
रूढ़िवाद विचारधाराएं और धर्म की दीवार तोड़कर युवा पीढ़ी अब खुद अपने जीवन साथी का चुनाव करने लगे हैं। इसका उदाहरण आज से शुरू होने वाला वैलेंटाइन वीक है।
विज्ञापन


इन दिनों में युवा पीढ़ी शादी करने में खास रुचि दिखा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में वैलेंटाइन वीक में शादी करने के लिए हर दिन कई प्रेमी जोड़े पूछताछ के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


7 फरवरी को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। प्रेमी जोड़ों के लिए ये वैलेंटाइन वीक खास बन जाए इसके लिए कई जोड़े शादी की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में शादी के बारे में पूछने आए एक प्रेमी जोड़े ने बताया कि हम लोग वैलेंटाइन वीक में शादी करना चाहते हैं। इसलिए शादी की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आए थे।

लेकिन यहां आने पर पता चला कि शादी करने के लिए 1 महीने पहले आवेदन करना पड़ता है। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया होती है। वहीं अगर लव मैरिज करने वालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो हर साल इनका आंकड़ा बढ़ रहा है।

50 रुपये में मिल रहा है गुलाब

Wedding craze in Valentine's Week, City Magistrate Office Add lover coming.

जहां वर्ष 2011 में 12 लोगों ने लव मैरिज की थी। वहीं वर्ष 2015 में ये आंकड़ा बढ़कर डबल से भी ज्यादा हो गया है। खास बात है कि इनमें से अधिकतर फरवरी माह में हुई हैं।    

सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि पिछले कुछ सालों से लव मैरिज करने वाले युवाओं का आंकड़ा बढ़ा है। अच्छी बात ये है कि अब बच्चों की खुशी के लिए परिवार आगे आना लगा है।

 मजिस्ट्रेट ऑफिस में होने वाली शादियों में अब लड़की और लड़के की फैमिली भी शामिल हो रही है। शादी के लिए आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया होती है।

उसके बाद ही शादी की तिथि दी जाती है। इस प्रक्रिया में 1 महीने का समय लग जाता है। इसलिए जो भी कपल आ रहे हैं उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है।

रोज डे को देखते हुए गुलाब की कीमत भी बढ़ गई है। सामन्य दिनों में 10- 15 रुपये में मिलने वाला 50 रुपये में मिल रहा है। सेक्टर- 18 में फूल बेचने वाले रवि ने बताया कि इस दौरान ही सबसे ज्यादा गुलाब के फूलों की बिक्री होती है। गुलाब का अच्छा फूल 50 रुपये में बेच रहे हैं। वैसे थोड़े मुरझाए हुए फूल 20 से 30 रुपये में भी मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed