फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Webinar will help students to get admission in graduation in Delhi University

डीयू : स्नातक में दाखिला लेने के लिए छात्रों की मदद करेगा वेबिनार, 26 जून को आयोजित किया जाएगा

Thu, 19 Jun 2025 05:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 05:55 AM IST
सार

सीयूईटी रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरा राउंड शुरू होगा। ऐसे में छात्रों के पंजीकरण और दाखिले को लेकर काफी सवाल है। छात्र वेबिनार के माध्यम से जान सकेंगे कि कैसे दाखिला लें।

विज्ञापन
Webinar will help students to get admission in graduation in Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (यूजी) कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर पहला राउंड (पंजीकरण प्रक्रिया) शुरू हो चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर अभी अंतिम तिथि जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


सीयूईटी रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरा राउंड शुरू होगा। ऐसे में छात्रों के पंजीकरण और दाखिले को लेकर काफी सवाल है। छात्र वेबिनार के माध्यम से जान सकेंगे कि कैसे दाखिला लें। इसके लिए डीयू वेबिनार की श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है। इसमें पहला वेबिनार 26 जून को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी के अनुसार इन वेबिनार में छात्रों को स्नातक कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया के संबंध में जानकारी मिलेगी। चूंकि डीयू सीयूईटी से दाखिले करता है और इस बार कुछ कोर्सेज की पात्रता में बदलाव हुआ है। ऐसे में वेबिनार के माध्यम से छात्र दाखिले व सीयूईटी के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके दाखिले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर वेबिनार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र इनमें विशेषज्ञों से अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त कर सकेंगे। इनमें उन्हें दाखिला संबंधी जानकारी, फॉर्म भरने के तरीके, किन बातों का ध्यान रखना है,इसके संबंध में जानकारी मिलेगी। स्पोर्ट्स व ईसीए कोटा, एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य कोटे के छात्रों के लिए वेबिनार आयोजित होंगे। डीयू ने ऐसे ही वेबिनार कॉलेज स्तर पर भी आयोजित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed