{"_id":"63ed9e9cc70d9405860f2256","slug":"web-designer-who-stole-handbag-from-flight-arrested-from-jodhpur-2023-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फ्लाइट से यात्री का हैंडबैग चोरी करने वाले वेब डिजाइनर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों की ऐसी शर्मनाक हरकत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फ्लाइट से यात्री का हैंडबैग चोरी करने वाले वेब डिजाइनर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों की ऐसी शर्मनाक हरकत?
Thu, 16 Feb 2023 08:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Feb 2023 08:40 AM IST
सार
आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि प्रेम नगर, देहरादून निवासी सुरेंद्र सिंह ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली आ रहे थे। दिल्ली पहुंचने पर पता लगा कि केबिन से कोई दूसरा यात्री हैंडबैग चुराकर ले गया है। उसने फ्लाइट में मुंबई से वाया दिल्ली होकर जोधपुर जाने वाले यात्री पर संदेह जाहिर किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फ्लाइट में सहयात्री का हैंडबैग चुराने वाले आरोपी हरी गर्ग (37) को गिरफ्तार किया है। आरोपी वेब डिजाइनर हैं और जोधपुर में रेस्तरां भी चलाता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पहले कितनी चोरियां कर चुका है।
पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन 14 प्रो, एचपी का लैपटॉप और विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस पूछताछ में हरी ने बताया है कि उसने लालच में आकर हैंडबैग चुराया था। आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि प्रेम नगर, देहरादून निवासी सुरेंद्र सिंह ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली आ रहे थे।
दिल्ली पहुंचने पर पता लगा कि केबिन से कोई दूसरा यात्री हैंडबैग चुराकर ले गया है। उसने फ्लाइट में मुंबई से वाया दिल्ली होकर जोधपुर जाने वाले यात्री पर संदेह जाहिर किया। आईजीआई के एसीपी वीरेंद्र मोर की देखरेख में एयरपोर्ट के थानाध्यक्ष यशपाल सिंह, एसआई प्रशांत और हवलदार बिरजू सिंह की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान टर्मिनलों के सीसीटीवी की गहन जांच की गई तो इसमें एक संदिग्ध हैंडबैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। आरोपी की पहचान जोधपुर निवासी हरी गर्ग के रूप में हुई। एसआई प्रशांत ने उसे जांच में शामिल होने के लिए फोन किया, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद हरी घर से फरार हो गया।

आखिरकार एसआई प्रशांत की टीम ने सीडीआर और आईपी डिटेल के जरिये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फ्लाइट से हैंडबैग ले जाने की बात स्वीकार कर ली। उसने पीड़ित का पासपोर्ट, छह क्रेडिट व डेबिट कार्ड जोधपुर में सात फरवरी को फेंक दिए थे। उसके कब्जे से पीड़ित का मोबाइल, लैपटॉप, 350 अमेरिकी डॉलर व 200 कैनेडियन डॉलर समेत अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।