{"_id":"5d0ec8d98ebc3e37f33e9a6b","slug":"weather-will-change-from-todat-in-delhi-ncr-hope-of-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में आज से फिर बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में आज से फिर बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की उम्मीद
Sun, 23 Jun 2019 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाए। कई दिन से 40 डिग्री के नीचे चल रहा तापमान शनिवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार से बुधवार तक हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम खुशनुमा हो जाएगा और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान भी 38 से 36 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाएगा। बीते सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अधिकतम तापमान 40 से नीचे चल रहा था।
विज्ञापन
लिहाजा, गर्मी से कुछ राहत थी, लेकिन उमस परेशान कर रही थी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी। इससे शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.3 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पालम केन्द्र पर तापमान 42.4, आयानगर व जाफरपुर में 41.8 डिग्री दर्ज हुआ। विभाग की मानें तो रविवार से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह पर हल्की बारिश होगी।
मंगलवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज होगा। 28 जूून को हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।