फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather was nice rain

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Mon, 30 Jun 2014 01:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 Jun 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
Weather was nice rain

एनसीआर में मानसून की हलचल शुरू हो गई है। शनिवार को प्री मानसून बारिश के बाद रविवार रात भी झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से मिली।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन-चार जुलाई तक मानसून एनसीआर को भिगो देगा। इससे पहले सोमवार-मंगलवार को भी प्री-मानसून बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पूर्वी यूपी के सुल्तानपुर, महाराष्ट्र के नासिक और गुजरात के सूरत में 19 जून से ठिठका मानसून दो-तीन दिन में उत्तर भारत के पहाड़ों और यूपी के कुछ हिस्सों में दस्तक देगा।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी के कई क्षेत्रों में शनिवार को प्री मानसून बारिश होने के बाद रविवार रात भी तेज बारिश हुई। इससे 43 डिग्री से गिरकर उच्चतम तापमान रविवार को 39 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने सोमवार-मंगलवार को फिर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में मानसून की बारिश एक जुलाई से तेज हो जाएगी।


पूर्वोत्तर राज्यों में निरंतर बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बना है जिससे मानसून की गति बढ़ी है। अगले 48 घंटे उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा, लेकिन उसके बाद दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed